मुम्बई एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन क्रैश, 2 क्रू मेंबर सहित 6 यात्रियों की बची जान

By: Shilpa Thu, 14 Sept 2023 6:54:51

मुम्बई एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन क्रैश, 2 क्रू मेंबर सहित 6 यात्रियों की बची जान

मुम्बई। मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशल एयरपोर्ट पर आज शाम बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। डीजीसीए ने कहा है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यहां पर एक चार्टर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्रू मेंबर के साथ-साथ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर समेत 8 लोग सवार थे। विमान में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी ANI ने डीजीसीए के हवाले से कहा कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान VT-DBL मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी 700 मीटर थी।


जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद विमान के दो टुकड़े हो गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान में सवार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दुर्घटनास्थल पर डीजीसीए के कई अधिकारी मौजूद हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com